तिर्वा। माइनर में खांदी कटने से किसानों की 300 बीघा आलू और गेहूं की फसल जलमग्न होकर नष्ट होने की कगार पर है। एसडीएम ने डूबी फसलों में नुकसान का आकलन किया।
तहसील क्षेत्र के कंसुआ माइनर में इमलिया गांव के पास रविवार को अचानक खांदी कट गई थी। इससे गांव के किसानों की 300 बीघे फसल डूब गई। पानी भरने से अधिकांश फसलें नष्ट होने की कगार पर हैं। मंगलवार को एसडीएम उमाकांत तिवारी इमलिया गांव पहुंचे और खांदी होने से नष्ट हुई फसलों के बारे में किसानों से जानकारी ली। उन्होेंने क्षेत्रीय लेखपाल को नष्ट हुई फसलों की रिपोर्ट तैयार कर कृषि विभाग को भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि किसानों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।