फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मरम्मत कर रहे लाइनमैन को दबंग ने दोबारा पीटा

Fri, 04 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सकरावा उपकेंद्र की ब्रेक डाउन लाइन की मरम्मत कर रहे लाइनमैन को दबंग ने मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे दिन थाने में दर्ज कराई गई दबंग के खिलाफ रिपोर्ट की नकल लेकर लौटते समय लाइनमैन को दबंग ने साथियों के साथ घेर कर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल लाइनमैन को तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन



सकरावा विद्युत उपकेंद्र में गौतम निवासी सकरावा लाइनमैन है। दो अगस्त की शाम छह बजे उपकेंद्र में ब्रेक डाउन लाइन की मरम्मत कर रहा था। तभी ऊमरपुर निवासी नरेंद्र ने गालीगलौज करते हुए पिटाई कर दी। थाने पहुंचकर गौतम ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार की सुबह वह थाने से दर्ज की गई रिपोर्ट की नकल लेकर लौट रहा था। तभी सकरावा नहर पटरी पर नरेंद्र ने दो साथियों के साथ उसे घेर लिया और दोबारा पिटाई कर दी। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंचे साथी लाइनमैन उसे सीएचसी ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मारपीट की सूचना पर गौतम की मां फूलमती व पिता अमर सिंह भी अस्पताल पहुंच गए और दबंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


-

लाइनमैनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

साथी के साथ बेरहमी से की गई पिटाई से नाराज सकरावा फीडर के लाइनमैन प्रदीप कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, रवीश कुमार, प्रदीप शाक्य, अतुल कुमार, राहुल, नैतिक पांडेय, विपिन आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचसी के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया होता तो दोबारा साथी के साथ घटना नहीं हुई होती।
विज्ञापन





दहशत में हैं दूसरे लाइनमैन, क्षेत्र में काम करने को तैयार नहीं

अस्पताल पहुंचे एसडीओ संत कुमार वर्मा व जेई सुनील कुमार वर्मा ने घायल गौतम का हालचाल लेते हुए घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसडीओ ने बताया कि गौतम के साथ हुई घटना से दहशतजदा लाइनमैन क्षेत्र में काम पर जाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने दबंगों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें