फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बेटे की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बेटे की मौत हो गई जबकि मां घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्राम नगला बिहारी निवासी मनीष कुमार सविता (40) शुक्रवार शाम मां सरला देवी (62) को लेकर साइकिल से सौरिख बाजार कर घर जा रहा था। देर शाम ईजलपुर गांव के सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ईजलपुर निवासी सूरज ने मनीष की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे के साथ बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मनीष व सूरज को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मनीष की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि चाचा प्रमोद कुमार ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें