उमर्दा। घर में लो-वोल्टेज आते देख स्टेपलाइजर से वोल्टेज बढ़ाने गए कपड़ा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
कस्बा निवासी जाकिर खान (38) पुत्र गुन्नू खान की चौराहा पर निदा वारसी क्लाथ स्टोर नाम से दुकान हैं। इसी से वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके अलावा एक मात्र पुत्री निदा व पत्नी शबनम है। रविवार की सुबह लगभग सात बजे घर में कम वोल्टेज आ रहा था। इससे बिजली के उपकरण नहीं चल पा रहे थे। वह स्टेपलाइजर से वोल्टेज बढ़ाने का प्रयास किया। उसी समय जोरदार करंट का झटका लगा और जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेडिकल कालेज ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।