फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बारिश से बर्बाद हुईं फसलें, किसानों ने मांगा मुआवजा

Fri, 23 Feb 2024 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो दिन पहले जिले में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों को गहरा झटका लगा है। बारिश से गेहूं, तिलहन के साथ ही बड़ी मात्रा में आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है। हालांकि प्रशासन ने नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे कराने की बात कही है, लेकिन अब तक राजस्वकर्मियाें के न पहुंचने से किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

20 फरवरी को तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से बड़ी मात्रा में फसल को नुकसान हुआ है। खासकर छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के सौरिख-सकरावा क्षेत्र से लेकर तिर्वा तहसील में ठठिया, उमर्दा और हसेरन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में फसल बर्बाद हो गई। गेहूं की पूरी फसल ही खेतों में बिछ गई। गुरुवार तक कई किसान अपने-अपने खेतों में बर्बाद हो चुकी फसल को संभालते दिखे। किसानों का कहना है कि अब तक उनके खेतों में हुए नुकसान के सर्वे के लिए राजस्वकर्मी नहीं पहुंचे हैं। उधर प्रशासन का तर्क है प्रभावित क्षेत्र में राजस्वकर्मियों को भेजकर नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही नुकसान का भरपाई के लिए मुआवजा की रकम जारी होगी।
सांसद ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों के लिए मांगा मुआवजा
किसानों की समस्या के समाधान के लिए सांसद सुब्रत पाठक गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम शुभ्रांत शुक्ला से मिलकर बेमौसम बारिश और ओला से फसल को हुए नुकसान की जल्द से जल्द सर्वे कराने और सभी प्रभावित किसानों को शासन की ओर से मुदद मुहैया कराने को कहा। सांसद की बात सुनने के बाद डीएम ने भी राजस्व टीम की मदद से प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया भी साथ में रहे।
विज्ञापन





किसानों ने की मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन
फोटो :25: तिर्वा तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए पीड़ित किसान। संवाद



तिर्वा। तिर्वा में किसान गुरुवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में तहसील पहुंचे और मुआवजे की मांग की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अगुवाई में ठठिया क्षेत्र के हिसामुद्दीन, अज्योरा, सिंहपुर, औसैर, सिमरिया, जनखत समेत अन्य प्रभावित गांव के करीब पांच सौ से अधिक किसान तिर्वा तहसील पहुंचे और फसल के मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को बर्बाद कर दिया। सरसों की फसल कटाई के लिए खेतों में तैयार खड़ी थी। गेंहू की फसल आधे से ज्यादा तैयार हो गई थी। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई। अब सरकार ही परिवार का पालन पोषण करने के लिए मुआवजा दे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें