फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की अभद्रता से नाराज युवक ने पत्नी को दिया तलाक

Fri, 04 Aug 2017 11:53 PM IST
कन्नौज
विज्ञापन
आधार - फोटो : IA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरसहायगंज।
100 डायल ने तैनात एक सिपाही की करतूत से खफा युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। सरेआम सिपाही द्वारा युवक से की गई अभद्रता से नाराज होकर उसने यह निर्णय लिया है। मामले में पीड़ित ने कोतवाल तो सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव मिरगावां निवासी उमर इदरीरी ने गुरुवार शाम अपने 12 वर्षीय पुत्र राशिद को घरेलू विवाद में डांट दिया था। इससे नाराज होकर राशिद ने पड़ोसी के मोबाइल से 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी कि उसके पिता उससे मारपीट करते हैं। घटना की सूचना पाकर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षी नित्य प्रकाश उमर इदरीशी के घर में घुस गई। उमर ने जब मामला जानने का प्रयास किया तो सिपाही उनसे अभद्रता करते हुए पुलिस की गाड़ी तक ले आया और थाने ले जाने लगा। देर रात हुई इस घटना के बाद गांव के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। पत्नी व बच्चों के सामने सिपाही द्वारा अपमानित किए जाने से खफा उमर ने सिपाही के सामने तलाक देने की बात कही तो सिपाही ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी और बाद में गाड़ी लेकर चले गए। इसके बाद उमर ने पुलिस कर्मी के व्यवहार से कुठित होकर अपनी पत्नी को रात में तलाक दे दिया। सिपाही की इस कार्रवाई से पूरा परिवार बिखर जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं इस मामले में पीड़ित ने आरक्षी के खिलाफ कोतवाल आलोक सिंह यादव को कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें