फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी

Sun, 01 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला की सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर महिला और उसके बेटे को पीटा। घायल महिला का फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के ग्राम भोजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी मीरा सिंह अपने पुत्र सत्यपाल व दो छोटी बेटी आरजू व कल्पना के साथ शनिवार शाम मायके हसेरन जा रही थीं।
विज्ञापन


मीरा सिंह के मुताबिक जब उनकी बाइक तेराजाकेट तालग्राम मार्ग पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मारकर उनकी बाइक को गिराने का प्रयास किया। असफल होने पर एक युवक ने बाइक में डंडा मारा, जिससे बाइक असुंतलित होकर गिर गई। इसी बीच दूसरे बदमाश ने उनके गले में पहनी सोने की जंजीर तोड़ ली। विरोध करने पर उनको धक्का देकर गिरा दिया। उनके पुत्र के साथ मारपीटकर तालग्राम की ओर बाइक सवार बदमाश भाग गए।

घटना के बाद घायल मां को लेकर सत्यापाल कमालगंज चला गया। यहां निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। बाद में उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें