फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे से ज्यादा समय तक परेशान रहे वाहन स्वामी

Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
तिर्वा क्रासिंग बंद, जाम से जूझे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिर्वा क्रासिंग बंद होने से सोमवार को करीब एक घंटे से ज्यादा देर तक कई गाड़ियां जाम में फंसी रही। क्रासिंग खुल जाने के बाद भी काफी देर बाद आवागमन शुरू हो सका। सोमवार को फर्रुखाबाद की ओर आ रही मालगाड़ी के लिए तिर्वा क्र ासिंग को दोपहर करीब 2:10 पर बंद किया गया। इस कारण  तिर्वा व जिला मुख्यालय से निकलने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन और सरायमीरा व मकरंदनगर की ओर से आने वाले सैकड़ाें वाहन जमा हो गए।
विज्ञापन



काफी देर तक क्रासिंग नहीं खुली तो लोगों ने वाहनाें को बैक कर इधर-उधर से निकालने का प्रयास किया। इससे कई वाहन आड़े-तिरछे भी फंस गए जिस वजह से काफी देर तक जाम लगा रहा। इधर, गाड़ी के 3:05 बजे के करीब क्रासिंग से गुजर जाने के बाद करीब 3:10 पर क्रासिंग खोली गई। इसके करीब 20 मिनट बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो पाई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें