फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग छोड़ गलियों से गुजरे वाहन

Tue, 15 Mar 2016 12:31 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
पूर्वी बाईपास पर बाइक सवारों की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। बाइक सवार मुख्य मार्ग को छोड़, गलियों से होकर गुजरे। पुलिस ने एक बाइक सीज कर दो का चालान किया। इसके साथ पुलिस ने शमन शुल्क भी वसूला। नगर के पूर्वी बाईपास, पश्चिमी बाईपास, कैरदा रोड और फर्रुखाबाद चौराहा समेत कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


अभियान से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। ऐसे में बाइक सवारों ने भी पुलिस को चकमा दिया और वह नगर का मुख्य मार्ग छोड़ गलियों से निकलना मुनासिब समझा। पूरे दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने सिर्फ एक बाइक को सीज किया, जबकि दो बाइकों का चालान कर 650 रुपये शमन शुल्क वसूला। मालूम हो कि पिछले दिनों नगर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग द्वारा लूट की ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

ज्यादातर लूट की घटनाओं में बाइकों ने अपाचे बाइक का ही इस्तेमाल किया है। यही कारण था कि सोमवार को चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस की नजर बाइकों और एक साथ तीन सवारी चलने वाली गाड़ियों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें