फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वैन डंपर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

Sat, 23 Jun 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तालग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई और एक मजदूर को रौंदते हुए पलट गई। हादसे में मजदूर और वैन चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए वैन सवार हरदोई के कासिमपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। शुक्रवार को आगरा ताजमहल देखने के लिए निकले थे। लौटते समय तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में हादसा हो गया। घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 हरदोई के कासिमपुर थानाक्षेत्र के तिर्वा गौसगंज गांव निवासी नन्हा (25) पुत्र अनिल कुमार की वैन में तिर्वा गौसगंज निवासी सलमान (21) पुत्र लाल मोहम्मद, शमीम (20) पुत्र नूरमोहम्मद, करन कुमार (22) पुत्र अजय कुमार, इजराइल (23) पुत्र असफाक, अब्दुल हमीद (26) पुत्र अलीमुद्दीन और इम्तियाज (26) पुत्र निसार मोहम्मद शुक्रवार सुबह आगरा के लिए निकले थे। यहां इन लोगों को ताजमहल और अन्य जगह घूमना था। शनिवार दोपहर को यह लोग घर के लिए निकले। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में बेहटा-मछरिया गांव के बीच तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई और ग्रीन बेल्ट में खाद डालने जा रहे मजदूर नंद किशोर (40) पुत्र मिजाजी निवासी सरवाई वीरपुर थाना सौरिख को रौंदने के बाद डिवाइडर से टकारकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। खाद डालने का काम कर रहे लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। हादसे में वैन चालक नन्हा और मजदूर नंद किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को तालग्राम सीएचसी भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। तालग्राम कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर तुरंत फोर्स को मौके पर भेजा गया था। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे में दो की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें