फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर उतारते समय दो मजदूर दबे, एक गंभीर

Sun, 20 Mar 2016 12:00 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल मजदूर कमलेश। - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
नगर के पूर्वी बाईपास पर नेहरू कालेज के पीछे नईबस्ती में लोडर से पत्थर की पटिया उतारते समय दो मजदूर दब गए। हालत गंभीर होने पर एक मजदूर को जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया गया। नेहरू कालेज के पीछे रह रहे मुनीष कुमार के घर लोडर से पत्थर की पटिया आई थी। उन्हें क्षेत्र के ग्राम कसावा निवासी मजदूर कमलेश कुमार पुत्र रामदीन और श्रीचंद्र पुत्र रामनाथ उतार रहे थे। पटिया उतारते समय श्रीचंद्र ने उसमें लगे लकड़ी के बल्ले को हटा दिया।
विज्ञापन


इससे एक साइड की पटिया उन दोनों मजदूरों के ऊपर आ गिरी। इसमें दोनों दब गए। चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तथा दोनों मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला। मुनीष ने तत्काल वाहन की व्यवस्था कर दोनों मजदूरों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया। उधर जब हादसे की जानकारी घायल मजदूर के परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उसके घर की महिलाओं ने वहां जाकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें