कन्नौज। वारदात करने की फिराक में खड़े दो बदमाशों को स्वाट टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से टीम ने दो तमंचे बरामद किए है। कोतवाली पुलिस ने दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू किया है।
शनिवार रात स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ गश्त कर रहे थे। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के चिंतामणि-हाजीगंज रोड पर संदिग्ध हालत में दो लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम के नजदीक पहुंचने पर दोनों भागने लगे। इससे सिपाहियों ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद किया। पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम राम सागर पुत्र शिव दयाल निवासी अकौड़नपुरवा और गयादीन पुत्र छोटेलाल निवासी हीरापुरवा बताया। सदर कोतवाल ए.के सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके द्वारा की गई आपराधिक वारदातों के बारे में पड़ताल की जा रही है।