फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मासूमों पर गिरा बिजली का तार, एक की मौत

Sat, 20 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
अंजली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गधोलिया गांव के मजरा तिगड़ा में झूलता बिजली का तार तीन मासूम बच्चियों पर गिर गया। एक बच्ची ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों बच्चियों का इलाज सीएचसी गुरसहायगंज में चल रहा है। क्षेत्र के गांव गधोलिया के मजरा तिगड़ा में बिजली विभाग के झूलते तार मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गांव के अवधेश कुमार की पुत्री रन्नो (10), अंजली (9) पुत्री स्वतंत्र सिंह और सुनीत (8) पुत्र मुनीष रास्ते से गुजर रहे थे। तभी बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। करंट लग जाने से तीनों मासूम बुरी तरह से झुलस गए। रन्नो ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि ग्रामीण अन्य अंजली और सुनीत को सीएचसी गुरसहायगंज में लाया गया। मासूम की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

इधर घटना की सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाती पुलिस भी मौके पर पहुंची। हल्का चौकी इंचार्ज दरोगा जितेंद्र सिंह यादव ने रन्नो का पंचनामा भरा और शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें