विशुनगढ़ कस्बे में शराबी युवक ने सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने युवक को पकड़ कर उसका चालान कर दिया। मंगलवार शाम विशुनगढ़ कस्बे में जीप अड्डा के पास बने मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान ग्राम धनसिंहपुर नगरिया निवासी आनंद यादव वहां शराब पीकर आया और गालीगलौज करने लगा।
लोगों की सूचना पर पुलिस के सिपाही वहां पहुंचे और आनंद को रोका। इस पर उसने एक सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। सिपाही ने घटना की सूचना थाने पर दी। इस पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ कर थाने ले आए। पुलिस ने आनंद के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर गालीगलौज व मारपीट करने के आरोप में धारा 34 के तहत चालान किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिपाही के साथ मारपीट का आरोप गलत है। युवक गालीगलौज कर रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।