फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 17 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के निकट तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक ट्रक ने पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़कर इंदरगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक भाग निकला। कन्नौज शहर के चौधरीसराय कांशीराम कालोनी निवासी श्याम (28) पुत्र मन्नई बाबा व उसका भतीजा राकेश (19) पुत्र रामाधीन निवासी कांशीराम कालोनी राज-मिस्त्री थे।
विज्ञापन


दोनों इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लखुरिया गांव में एक स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर दोनों काम करने के लिए बाइक से तिर्वा से होकर लखुरिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे।

इससे मौके पर ही राकेश की मौत हो गई। श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। घायल श्याम को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। उधर, दुर्घटना की जानकारी पाकर इंदरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के प्रयास से भाग रहे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। चालक फरार हो गया। इंदरगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टर्माटम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाइक चालक श्याम हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें