फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो न चलाने पर दबंगों ने चालक को पीटा

Fri, 09 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
टेंपो चालक को पीटते दबंग युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा तेराजाकेट में कुछ दबंगों ने टेंपो चालक को लात-घूंसों से पीट दिया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी समय पर पुलिस नहीं पहुंची। घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक टेंपो चालक सिकंदरपुर निवासी बल्लू पुत्र मचले शाह गुरुवार शाम गुरसहायगंज स्टैंड पर सवारियां बैठा रहा था।
विज्ञापन


तभी कुछ दबंग नवयुवक टेंपो में सवार हो गए। युवकों ने बल्लू से तुरंत चलने को कहा। इस पर टेंपो चालक बल्लू ने छिबरामऊ की सवारी फुल हो जाने पर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर दबंग युवक टेंपो से नीचे उतर आए और तेराजाकेट चौराहे पर खडे़ हो गए। जैसे ही बल्लू टेंपो लेकर निकला तो दबंगों ने उसे तेराजाकेट चौराहे पर रोक लिया। टेंपों ने नीचे खींचकर उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।

इसमें बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद भी समय पर पुलिस के न पहुंचने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं घटना के एक घंटे बाद सराय प्रयाग चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भेजा जा चुका था। देर शाम तक घायल चालक ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें