फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण की सूचना से हड़कंप

Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के  गांव रौरा से दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने छात्रा को खेत से खोज निकाला। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रौरा गांव निवासी नीरज चतुर्वेदी की पुत्री प्राची (17) अपने बाबा चंद्रप्रकाश के साथ रविवार सुबह करीब 8 बजे खेत पर चारा लेने गई थी। वहां से वह घर जाने की बात कहकर खेत से चली गई।
विज्ञापन


काफी देर बाद जब उसके बाबा घर पहुंचे तो उन्हें प्राची नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने प्राची की गांव में तलाश की, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके बाद प्राची की मां गीता चतुर्वेदी ने गुरसहायगंज कोतवाली में गांव के अरुण दुबे पुत्र जितेंद्र के खिलाफ पुत्री के अपहरण करने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए गांव के खेत में छानबीन की। यहां खेत से प्राची सकुशल खोज लिया। वहीं इस मामले में आरोपी अरुण दुबे फरार है। कोतवाल अशोकधर पांडेय ने बताया कि अपहरण की बात झूठी है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें