फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की गला दबाकर हत्या

Sat, 30 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
मृत बालिका की (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गायब नौ वर्षीय बालिका का शव खेत में मिलने के मामले में मृतका के पिता ने चचेरे चाचा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शुक्रवार की देर रात्रि खेत में शव मिलने की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के भज्जापुर्वा गांव निवासी राजीव वर्मा की पुत्री सुरभि (9) 27 अप्रैल को खेत से तरबूज लेने की बात कहकर घर से गई थी। मृतका के पिता के मुताबिक वह खेत से लौट आई पर घर नहीं पहुंची। इस पर खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार की देर रात्रि उसकी पुत्री का शव गांव के पास पप्पू वर्मा के खेत में मिला।
विज्ञापन


उसके शरीर पर धारदार हथियार के प्रहारों के निशान थे। हत्या की जानकारी पाकर कोतवाल अशोकधर पांडेय मौके पर पहुंच गए। कोतवाली में मृतका के पिता ने अपने चेचेरे चाचा जितेंद्र पुत्र रामभजन के खिलाफ पुत्री की हत्या कर शव को खेत में फेंक देने का मामला दर्ज कराया है। पिता ने पुत्री के साथ रेप की भी आशंका जताई है। उधर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद मामले की सही जानकारी मिल सकेगी। बालिका के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के मुताबिक बालिका की गला दबाकर हत्या की गई है। रेप की आशंका में उसकी स्लाइड बनाकर परीक्षण के लिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें