फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या

Sat, 11 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर की गीतापुरम कालोनी में शनिवार रात करीब आठ बजे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है। कन्नौज के नंदलाल गेस्ट हाउस निवासी सुबोध (25) पुत्र राजेंद्र सिंह तीन साल से अपने बहनोई गीतापुरम कालोनी निवासी आशीष कुमार उर्फ नीलू के यहां रह कर पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार रात करीब आठ बजे कालोनी से निकला था कि तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


315 बोर का तमंचा युवक के शव के पास पड़ा था। गोली उसके सिर के आरपार हो गई। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आशीष व अन्य परिजनों से पूछताछ की। लेकिन हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनोें से बातचीत कर हत्या की वजह बता किया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें