फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमास्टर से नकदी व साइकिल लूटी

Wed, 27 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव सीतापुरवा के निकट पोस्टमास्टर से बदमाशों ने नकदी, साइकिल व अन्य सामान लूट लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट की कहानी संदिग्ध है, पोस्टमास्टर नशे का आदी है।
विज्ञापन


नशा अधिक होने से गिर गए होंगे और इसी दौरान दस्तावेज गायब हुए होंगे। थाना क्षेत्र के गांव जरामऊ अलमापुर निवासी आजाद नरायन सिंह पुत्र गंगा सिंह का कहना है कि वह तिर्वा के लोहामढ़ गांव के डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात है। मंगलवार देर शाम वह ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे।

तभी अमोलर में गांव सीतापुरवा के निकट तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। उनके पास मौजूद साइकिल, 8550 रुपये, पोस्टआफिस की चाबियां, कागजात लूट लिया। उधर, थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद का कहना है कि शिकायतकर्ता पोस्टमास्टर नशे के आदी है। नशा अधिक हो जाने के कारण वह सीतापुरवा गांव के समीप बेसुध होकर गिर पडे़। इस दौरान उनके अभिलेख गायब हो गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि लूटपाट की कहानी पूरी तरह से झूठी है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें