फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में पड़े फेरे

Fri, 29 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
शादीशुदा होने के बावजूद इसने खुद को अविवाहित बताया और एक युवक से शादी कर ली। फिर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
कल्यानपुर में शादी की रस्मों के बीच उस वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। गालीगलौज होने पर बाराती और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में फेरे पडे़ और फिर सुबह बहू की विदा हुई।  कल्यानपुर निवासी राजेंद्र राठौर ने अपनी बेटी रीना की शादी मैनपुरी जनपद के ग्राम नगला निरंजन निवासी दीपक पुत्र रामनरेश के साथ तय की थी। गुरुवार को बारात धूमधाम के साथ गांव पहुंची।
विज्ञापन


जनवासे के बाद दहेज का सामान कम देख वर पक्ष के लोग विफर गए। दूल्हे के परिजनों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इस पर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान शराब के नशे में धुत बारातियों ने पूरे गांव को गालियां देनी शुरू कर दी। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए और फिर उन्होंने शराबी बारातियों की धुनाई कर दी। मामला बिगड़ते देख ग्राम प्रधान कैलाश यादव ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया गया। इसके बाद कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने दारोगा फौरन सिंह को निर्देश दिए कि वह ग्राम प्रधान के साथ मौके पर मौजूद रहकर विवाह की रस्में पूरी कराएं। प्रधान ने बताया कि दारोगा की मौजूदगी में फेरे पडे़। इसके बाद सुबह बारात की विदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें