फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ तिर्वा से उलझे भाजपाई

Sun, 12 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों के छिबरामऊ व तिर्वा विधानसभा में विजयी घोषित होने के बाद खुशी से लवरेज कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति गेट के सामने जमकर नारेबाजी व अबीर-गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को बधाई दी। उत्साही कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति में चल रही मतगणना स्थल में घुसने का प्रयास किया। सीओ तिर्वा अंबरीष कुमार भदौरिया ने जब कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता उनसे उलझने लगे। बाद में पुलिस व पीएसी जवानों के आने के बाद कार्यकर्ता माने।
विज्ञापन


मंडी समिति परिसर में दोपहर तीन बजे के लगभग छिबरामऊ व तिर्वा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होने पर कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर घूम-घूमकर जमकर नारेबाजी की। प्रत्याशियों को पहले माला पहनाने के लिए होड़ मच गई। इस दौरान सभी ने मंडी समिति के अंदर घुसने का प्रयास किया तो सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों व सीओ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं के झुंड के आगे पुलिस भी असहज दिखी। जबरन घुसने का प्रयास करने पर सीओ ने तत्काल मोबाइल से संपर्क करके फोर्स को मौके पर बुलाया। बाद में पदाधिकारियों को समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए।

मतगणना के दौरान एक दूसरे की खिंचाई
कन्नौज। मतगणना के दौरान तिर्वा से सपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल के भाजपा प्रत्याशी से पिछड़ जाने पर दोनों लोगों ने मतगणना स्थल पर एक दूसरे की जमकर खिंचाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें