फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 05 Sep 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
राते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालग्राम। दो दिन पहले दिल्ली से लापता युवक का शव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के पास एक खेत में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता ने रंजिश में पड़ोसी गांव के ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव सरफरापुर सराय ठेंगू निवासी अवनीश (22) पुत्र जितेंद्र सिंह 27 अगस्त को मोती बाग दिल्ली में रहने वाले अपने ताऊ विजय सिंह के  घर गया था। यहां से दो सितंबर की शाम को अचानक टहलते समय लापता हो गया। विजय सिंह ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद विजय सिंह ने थाना साउथ कैंपस नई दिल्ली में अवनीश की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार की सुबह थाना तालग्राम में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास चौखटा गांव के श्याम सुंदर के खेेत में खड़े गोल्ड मोहर के पेड़ पर संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता उसका शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक की जामा तलाशी लेने पर उसके जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अवनीश का दिल्ली से अपहरण कर पैतृक गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर पेड़ पर शव लटकाने का आरोप लगाया। पिता जितेंद्र सिंह ने पड़ोसी गांव दारापुर थाना सौरिख के प्रधान सुरेंद्र पाल व पंकज लाल, मोर पाल, विनोद यादव निवासी नंदपुर, जय प्रकाश उर्फ छुन्ना निवासी सराफापुर के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच आत्महत्या और हत्या के आधार पर जांच शुरु की। अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें