फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के सकतपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव कमरे के कुंडे से लटकता मिला है। रविवार को मृतका के भाई ने दहेज के लिए पांच ससुरालीजनों पर हत्याकर शव लटाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जनपद जालौन के थानाक्षेत्र कुठौना के गांव गुगरा निवासी प्रमोद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी अखिलेश पुत्र रामसेवक के साथ एक वर्ष पूर्व उसकी बहन सोनी की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति अखिलेश, ससुर रामसेवक, जेठ मिथुन, जेठानी पूनम, ननद पूजा 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे।

शनिवार को मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की सोनी का गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें