फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने जताई जातीय संघर्ष की आशंका

Sat, 25 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
Police
विज्ञापन
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बौसिया में मतदान के दिन सोलर लाइट उखाड़ने के मामले में दो गांवों बौसिया और नगला धरमाई के बीच हुई फायरिंग के मामले में जातीय संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई है। विशेष अभिसूचना अधिकारी ने एसडीएम व सीओ को पत्र लिखकर निरोधात्मक कार्रवाई के लिए कहा है। वहीं अभी तक नामजद एक भी आरोपी गिरफ्तार न होने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


शनिवार को जिले के विशेष अभिसूचना अधिकारी ने एसडीएम व सीओ को पत्र भेजकर अवगत बताया कि 19 फरवरी को ग्राम बौसिया में अराजकतत्वों ने सोलर लाइट उखाड़ ली थी। इस मामले में नगला धरमाई के ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई थी। पुलिस ने दोनों ओर से एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि ग्राम बौसिया में मुख्य रूप से क्षत्रिय और नगला धरमाई में यादव बहुल के लोग निवास करते हैं। अभी भी गांव में तनाव व्याप्त है, जिससे कभी भी चिंगारी भड़क सकती है। इस जातीय संघर्ष को रोकने के लिए उन्होंने सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी को निरोधात्मक कार्रवाई करने और गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा है।

राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते दोनों गांव में विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष भाजपा समर्थक है तो दूसरे पक्ष के लोग सपा समर्थक हैं। इस मामले पर खुफिया विभाग की पूरी नजर है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें उसी दिन गठित कर दी गई थी। लगातार पुलिस दोनों गांवों में दबिश दे रही है, गांव में आरोपी नहीं मिल रहे हैं। पुलिस दोनों गांवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। सौरिख थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें