फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में तो नहीं हुई ग्रामीण की हत्या

Sun, 20 Mar 2016 11:50 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाप परिसर में हुई अधेड़ की हत्या की एक वजह अवैध संबंध भी हो सकते हैं। पुलिस ने रविवार की सुबह रोडवेज बस के चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे दिन तीनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी रही। कस्बे के रोडवेज बस स्टाप परिसर के यात्री प्रतीक्षालय में कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर्वा गांव निवासी मान सिंह यादव (55)  की ईट व पत्थरों से कूंच-कूंचकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसका शव पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र सतेंद्र ने रोडवेज परिसर में बने सुलभ कांपलेक्स में कार्यरत सफाई कर्मचारी राजेश बाल्मीकि व उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने राजेश बाल्मीकि को हिरासत में ले लिया था। हत्याकांड की विवेचना कर रहे कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने बताया कि आसपास के लोगों से हुई पूछताछ के बाद यह तथ्य सामने आया है कि शुक्रवार रात दस बजे के करीब हरदोई बस डिपो की रोडवेज बस को चालक व परिचालक ने बस अड्डा परिसर में खड़ा किया था।

शनिवार की सुबह छह बजे यह बस हरदोई के लिए रवाना हुई थी। उस दौरान जब पुलिस ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक से पूछताछ की तो उन्होंने किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। कोतवाल ने बताया कि जिस स्थान पर अधेड़ की हत्या हुई, वहां से रोडवेज बस खड़े होने की दूरी महज दस मीटर है। चालक व परिचालक रोडवेज बस में ही थे। ऐसे में घटना के समय उनको मृतक की चीख-पुकार न सुनाई देना सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह चालक व परिचालक दोनो को हिरासत में ले लिया गया है। रोडवेज की बस भी कोतवाली लाकर खड़ी की गई है। बस की जांच और चालक के पास कुछ संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं। कोतवाल के मुताबिक शुरू हुई प्रारंभिक जांच-पड़ताल के दौरान अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। इसी आधार पर  हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी व चालक-परिचालक से कड़ी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें