फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत

Tue, 23 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
सकरावा रोड पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सकरावा क्षेत्र के ग्राम बिजनौरा में मकान बना रहे राजमिस्त्री की छत के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सकरावा रोड पर जाम लगा दिया।  ग्राम बिजनौरा निवासी विनोद सिंह अपना मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार को मकान बना रहे ग्राम शेखूपुर निवासी राजमिस्त्री मानसिंह (35) पुत्र रामचरन लोहे की सरिया सीधी कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सरिया ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे मानसिंह उसकी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही मानसिंह की पत्नी राजनश्री और अन्य परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सकरावा रोड पर जाम लगा दिया। परिजन बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने जाम लगाए ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर जाम खुला और आवागमन बहाल हो सका। मृतक के चार बच्चे हैं। इनमें आकाश (11), अभिषेक (9), नेहा (7) व सोनम (5) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें