फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 20 Apr 2016 11:42 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दस दिन तक परिजनों को धमकाते रहे और उन्हें थाने नहीं जाने दिया। बुधवार को मौका पाकर किशोरी के पिता ने थाने आकर इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 10 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे खेत पर गई थी। वहां घात लगाए गांव के ही सोहेल, भोला, आलम व हसनैन ने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की चीखने-चिल्लाने पर वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो इन युवकों ने उस पर तमंचा तान दिया। धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो किशोरी को उठा ले जाएंगे। इतना ही नहीं इन लोगों ने उसे दस दिन तक थाने नहीं आने दिया।

इनकी धमकियों से परिवार दहशत में रहा। बुधवार को मौका मिलते ही वह थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें