फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने किसान को फावड़ा मारा

Mon, 23 Oct 2017 12:02 AM IST
kannauj
विज्ञापन
farmer demo pic
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के नगला चौबे में धान की फसल खराब करने का उलाहना देने पर फौजी ने अपने बेटे के साथ किसान पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को 100 डायल पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चौबे नगला निवासी शिव प्रकाश शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा ने अपने गांव के फौजी संजय पाठक पुत्र मातादीन, धनंजय पुत्र संजय के खिलाफ  दी तहरीर में बताया कि संजय फतेहगढ़ में सेना में नौकरी करता है। शनिवार को वह गांव आए और खेत पर पानी लगाते समय उसकी धान की तैयार खड़ी फसल में पानी भर दिया।

रविवार दस बजे जब उलाहना दिया तो पिता-पुत्र ने उस पर फावडे़ से हमला बोल दिया। शोर सुनकर गांव के लोग दौडे़ तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। मौके पर पहुची यूपी 100 पुलिस ने  तालग्राम भर्ती कराया। जहां से डा. केएन कटियार ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें