सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव चौखटा के समीप आगरा-लखनऊ हाईवे निर्माण के स्टोर चैनल 167 व 224 से बीती रात चोरों ने सैकड़ों लीटर डीजल व कई कुंतल सरिया चुरा ली। गार्ड ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव टीका नगला निवासी सर्वेश पुत्र राम सनेही ने चोरों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे निर्माण की कार्यदाई संस्था इस्कान कंपनी में वह गनमैन के पद पर कार्यरत है।
चौखटा स्टोर क्षेत्र में वह ड्यूटी पर तैनात था। रविवार की रात चोरों ने वहां ड्रम व केन में रखे डीजल व सरिया को किसी वाहन पर लाद लिया। खटपट की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो चोर भाग गए। चोरी गए सामान की कीमत हजारों रुपये में है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द चोर पकड़े जाएंगे।