फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Fri, 04 Aug 2017 11:49 PM IST
कन्नौज
विज्ञापन
train
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील परिसर में महिला टायलेट व शौचालय न होने से अधिवक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और तहसील परिसर में शौचालय बनवाए जाने की मांग की।  शुक्रवार को छिबरामऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने एसडीएम मंशाराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील परिसर में एक भी शौचालय व महिला टायलेट न होने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम से शीघ्र ही इस समस्या के निराकरण कराए जाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाए जाने की योजना चलाई जा रही है। इसके बाद भी तहसील परिसर में एक भी शौचालय व महिला टायलेट को नहीं बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर से आए-दिन वाहन चोरी हो जाते हैं। तहसील के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान महासचिव रजनीश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष महेशचंद्र कमल, अजीतप्रताप सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, संयुक्त सचिव दिनेश चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार यादव, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें