फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी बेचकर किए थे बिटिया के हाथ पीले

Fri, 14 Jul 2017 11:59 PM IST
kannauj
विज्ञापन
मृतका माधुरी उर्फ रंगोली (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत मामले में मायके वालों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि उसने मवेशी बेचकर बिटिया के हाथ पीले किए थे लेकिन ससुरालीजनों ने उसको मार डाला। हालांकि महिला के ससुरालीजनों ने आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन



ग्राम ऊलर निवासी श्यामबाबू ने सात बच्चों में सबसे बड़ी बेटी माधुरी उर्फ रंगोली (20) की शादी 13 जुलाई 2016 को मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर निवासी भूपेंद्र से की थी। श्यामबाबू के मुताबिक, आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बाद भी उसने मवेशी बेचकर बेटी के हाथ धूमधाम से पीले किए थे। ससुरालीजन 70 हजार रुपए और एक भैंस की मांग करते थेे। चार माह पहले इसी मामले को लेकर रिश्तेदारों के साथ पंचायत भी हुई थी लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अड़े थे।


इतना ही नहीं उन्होंने माधुरी के ऊपर चरित्रहीनता का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया कि अवैध संबंधों के शक में ही पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। माधुरी ने पिछले माह ही एक बेटी को जन्म दिया था। मैनपुरी में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पैतृक गांव लाए तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम ईशननदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्याम बाबू ने भोगांव थाने में प्रदीप के खिलाफ तालग्राम थाने में धारा 506,307,323,504,506 व 306 में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें