फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटकर आए युवक ने मचाया उत्पात

Sat, 21 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या के मामले में जमानत पर जेल से छूट कर आए युवक ने गांव में फिर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लड़ैता निवासी रामआसरे पुत्र बाबूराम गुरुवार को ही जेल से छूटकर आया था। 27 जुलाई 2016 को गांव के ही अखिलेश पुत्र दयाराम की झगड़े के दौरान सिर में लाठी लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में रामआसरे मुख्य आरोपी था। शनिवार को वह अखिलेश के बड़े भाई सुभाष से भिड़ गया और उसके साथ मारपीट कर दी। गांव के लोग जब सुभाष को बचाने आए तो उन्हें भी पीट दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और रामआसरे व सुभाष को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर रामआसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में मंडी चौकी इंचार्ज फौरन सिंह यादव ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। रामआसरे के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें