फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर लाखों की चोरी

Sun, 10 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
खेत में पड़े बक्सों को देखते दारोगा व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम नगरिया लालशाह में चोरों ने मकान के पिछवाड़े की दीवार में सेंध लगाकर घर से नगदी व जेवरात समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह घर से चुराए गए बक्से खेतों में टूटे पड़े मिले। घटना की तहरीर सौरिख थाने में दी गई है। ग्राम नगरिया लालशाह निवासी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के मकान के पीछे की दीवार में चोरों ने शुक्रवार रात किसी समय सेंध लगा दी। चोर घर से अन्य सामान के साथ बक्से उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह होने पर जब परिजनों की नींद खुली और उन्होंने घर के अंदर का नजारा देखा कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। दीवार की ईंट निकालकर वहां काफी बड़ा छेद कर दिया गया था। घर के बक्से गायब थे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चोरी की सूचना मिलते ही चपुन्ना चौकी प्रभारी संतोष बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने छानबीन की। इस दौरान घर से चुराए गए बक्से गांव के बाहर खेत में टूटे पड़े मिले। बक्सों में रखा सामान वहां बिखरा पड़ा था, जबकि उसमें रखे जेवरात व नकदी समेत अन्य जरूरी कागजात गायब थे। गृहस्वामी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चोर 70 हजार रुपये, गाड़ियों के कागजात, कीमती कपड़े के अलावा दो सोने की चेन, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, बृजवाला, मंगलसूत्र, सोने की सराई, सात जोड़ी तोड़ियां, 15 जोड़ी बिछिया, करधनी, पायल, करीब 60 कीमती साड़ियों समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उसने रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें