फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व सपा समर्थक भिड़े, फायरिंग और पथराव

Tue, 14 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
लोगों को भगाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली मिलन समारोह के दौरान सोमवार को नदसिया गांव में भाजपा व सपा समर्थकों में पथराव हो गया। वर्चस्व कायम करने के लिए कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग भी की। गोली चलने की सूचना मिलते ही गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम चार बजे नदसिया गांव में होली मिलन समारोह चल रहा था। तभी भाजपा समर्थक प्रताप व सपा समर्थक पारस में चुनाव को लेकर मारपीट होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। सूचना मिलते ही गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें