फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस के शीशे तोड़े

Wed, 25 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
घटनास्थल पर शीशा टूटने के बाद खड़ी बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने सरेबाजार रोडवेज बस के शीशे तोड़ डाले, जिससे कई बस यात्री मामूली रूप से चुटहिल हो गए। नाराज चालक ने बस को हाईवे पर खड़ी कर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक युवक को बाइक सहित पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। इस घटना से कस्बा में काफी देर तक अफरातफरी मची रही और भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। बरेली डिपो की बस को चालक अफजाल हुसैन कानपुर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


कस्बा के अंदर सब्जी मंडी के पास बस के पहुंचते ही सामने आ रहीं दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने अचानक बाइक बस के सामने लगा दी। बस चालक ने जब बाइक हटाने को कहा तो गाली-गलौज के साथ युवकों ने बस पर हमला बोलकर आगे के दोनों शीशे तोड़ डाले।

शीशे टूटते ही बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया और बचने के लिए सवारियां बस से कूदने लगीं। इस बीच एक बाइक को लेकर तीन युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सहित पकड़ लिया। पकडे़ गए युवक ने अपना नाम रफीक निवासी कस्बा समधन बताया है घटना के बाद नाराज चालक ने बस को सब्जी मंडी के पास आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कोतवाल अशोक धर पांडेय, एसएसआई रमेश चंद्र पांडेय ने चालक को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मामले में चालक ने घटना का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें