फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से बाइक सवार की मौत, भाई घायल

Tue, 30 Oct 2018 11:56 PM IST
kannauj
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के तालग्राम रोड पर भैनपुरा नई बस्ती के पास देर रात सांड़ के हमले से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।ग्राम बहवलपुर निवासी जैकी (18) पुत्र विनोद गिहार मंगलवार की देर रात करीब 8:30 बजे बाइक से अपने छोटे भाई रोहित के साथ बाजार सब्जी लेने जा रहा था। जब वह तालग्राम रोड पर भैनपुरा नई बस्ती के पास पहुंचा तभी वहां सड़क पर खड़े सांड़ ने हमला बोल दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। सांड़ के हमले से उसका सींग जैकी के सीने में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल रोहित को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला, तहसीलदार अभिमन्यु सिंह, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिवार को किसान दुर्घटना तथा सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत पात्रता के आधार पर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें