फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, जाम

Sat, 01 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाथिन में तालग्राम रोड पर बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।  शुक्रवार शाम तालग्राम रोड पर ग्राम हाथिन के बरगदिया तिराहा पर बाजार लगा हुआ था।
विज्ञापन


गांव के ही रामेंद्र सिंह चौहान (70) सब्जी लेने आए थे। सड़क पार करते समय सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और परिजन जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार फर्रूखाबाद के सेनापति स्ट्रीट निवासी गौरव शुक्ला पुत्र भुवनेश शुक्ला को भी गंभीर चोटें आई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घायल गौरव को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने जाम खोला। रामेंद्र सिंह नेहरू डिग्री कालेज में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें