थाना तालग्राम के छिबरामऊ-इंदरगढ़ मार्ग पर बाइक से जा रहे दो खड्ड में जा गिरे। इसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। ठठिया थानाक्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी बंटी (25) अपने साथी शीलू (15) पुत्र रामकुमार के साथ ठठिया लौट रहा था। तभी शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। बंटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीलू को जिला अस्पताल भेजा है। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।