फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में कर्मचारी को पीटा, अभिलेख फाड़े

Wed, 19 Jul 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सब स्टेशन में फटे पड़े अभिलेख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सत्ता बदलने के बाद क्षेत्र में हुई बदहाल विद्युत व्यवस्था क्षेत्रीय भाजपा नेताओं को भी रास नहीं आ रही है। लगातार बदहाल होती विद्युत आपूर्ति से आक्रोशित होकर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर हल्ला बोल दिया। यहां तैनात एक कर्मचारी को पीट दिया। इसके अलावा केंद्र पर रखे रजिस्टर फाड़ कर फेंक दिए।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर तालग्राम कस्बे में स्थित विद्युत उप संस्थान पर कुछ क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों के साथ हल्ला बोल दिया। मशीन रूम में घुस कर आपरेट राधेश्याम को पीट दिया। रजिस्टर व अन्य कागज फाड़ कर फेंक दिए। उपकेंद्र में बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी तारिक खान और जेई रमेश चंद्र मौर्या पहुंचे। इससे पूर्व प्रदर्शनकारी नेता और ग्रामीण मौके से भाग गए। पीड़ित कर्मचारी राधेश्याम ने क्षेत्र के तीन भाजपा नेताओं समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ उपकेंद्र में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने की सूचना दी।

थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समझौते के लिए कई भाजपा नेता भी थाने में पहुंच कर अधिकारियों से बातचीत कर रिपोर्ट दर्ज न कराने का प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें