फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

Fri, 20 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान दिखाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भज्जापुरवा में शुक्रवार को शराब बरामद करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। नोकझोंक के बाद हुई मारपीट और पथराव में दो सिपाही घायल हो गए। ग्रामीणों  ने पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से गुरसहायगंज कोतवाली में 14 नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश में धर पकड़ शुरू कर दी है। चौकी नौरंगपुर में तैनात पुलिस टीम भज्जापुरवा में कच्ची शराब बनने की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। यहां पुलिस को पहुंचने पर ग्रामीणोें ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग करना चाहा तो ग्रामीणों ने पथराव कर लिया। इसमें सिपाही वासुदेव व सत्येंद्र घायल हो गए। इस संबंध में एसआई हरीश कुमार ने 14 ग्रामीणों को नामजद करते हुए 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें