पैदल गश्त करते प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह व पुलिस फोर्स
पुलिस ने मार्च निकालकर अतिक्रमणकारियों को चेताया
तालग्राम। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बा की गलियों में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया। रविवार शाम प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने थाना फोर्स के साथ कस्बा के छिबरामऊ बस स्टाप से पैदल रूट मार्च निकाला। नौसारा, जयनगर, बड़ा बाजार, गढ़ी गोखर, बरगदिया, टीला मोहल्ला, बजरिया, तालव कला, गांधी नगर, होली मोहल्ला होते हुए थाने गेट पर समाप्त हुआ। नगर पंचायत के मार्गों के किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों से दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी। इस मौके पर चौकी प्रभारी राकेश कुमार, महेश सिंह, विनोद कुमार, दरोगा ओमबीर सिंह, गोकरन सिंह, बाबूलाल, दुर्गाबक्स सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, मुकेश कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।