फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने जिला अस्पताल में बच्चा जन्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाई गई तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को सात माह के बच्चे को जन्म दिया। किशोरी का पिता उसे भर्ती कराकर भाग निकला है। मामले की जानकारी होते ही आशा ज्योति केंद्र की टीम जिला अस्पताल पहुंची। टीम की अमिता कुशवाहा ने किशोरी से एक कमरे में गहन पूछताछ की लेकिन किशोरी ने किसी के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कम दिनों के बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। जहां बच्चे की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि किशोरी व उसके बच्चे की सुरक्षा की जाएगी। दोषी कौन है, इसका पता लगाया जाएगा। यह मामला बाल लैंगिक अपराध में आता है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस बारे में एसपी हरीश चंदर का कहना है कि मामला अभी उन के संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच कराई जाएगी। जो भी जांच में आएगा उसी के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

किशोरी ने जिला अस्पताल में बच्चा जन्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें