कन्नौज। टेलीकाम की दुकान की पर नौकरी करने वाले लापता युवक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसकी तलाश में पूछताछ कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के यासीनपुर गांव में रहने वाला 24 वर्षीय ललित शर्मा एक टेलीकाम सेंटर पर नौकरी करता है। गुरुवार रात करीब दस बजे वह अचानक घर से लापता हो गया। इसके बाद मां जयदेवी और भाई लालू ने एक युवती समेत उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। रविवार को भी उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। शाम को उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे ने उसके गांव पहुंच कर कई लोगों से पूछताछ की। उप निरीक्षक ने बताया जल्द युवक का पता लगा लिया जाएगा।