कन्नौज। कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर के फर्श मोहल्ला में रहने वाले बसंत कुमार कश्यप (50) पुत्र श्रीराम रविवार को साढ़े 11 बजे कलक्ट्रेट के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर कट गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ट्रेन से कटकर अधेड़ घायल
गंभीर हालत मे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, कलक्ट्रेट परिसर के सामने हुआ हादसा