जसोदा। जीटी रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन सवारी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक और टेंपो चालक भाग निकले। सोमवार दोपहर गुरसहायगंज से 16 सवारियां लेकर टेंपो सरायमीरा जा रहा था। तभी पीछे से आ तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार जिला हरदोई थाना बिलग्राम के निवासी 45 वर्षीय महेश चंद्र की मौत हो गई। जबकि, उसकी 42 वर्षीय पत्नी माया देवी और 45 वर्षीय बंशीलाल निवासी बसीरापुर भाट, 22 वर्षीय गोविंद दुबे निवासी तिर्वा घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जसोदा चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद टेंपो और ट्रक चालक भाग निकले। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा।