फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने एटीएम से उड़ाए 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। जालसाज ने एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकाल लिए। पासबुक अपडेट कराने पर खाताधारक को जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

खल्ला रूपमंगदपुर गांव निवासी प्रशांत सिंह पुत्र सोबरन सिंह ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। शुक्रवार को पासबुक चढ़वाने बैंक जाने पर जानकारी हुई कि कुछ ही मिनट पहले उसके खाते से पांच हजार रुपये निकाले गए हैं। 30 जनवरी को भी एटीएम कार्ड से खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। इस जानकारी पर उसके होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक से संपर्क कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद फुटेज देखने के लिए बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंचा। शाखा प्रबंधक ने बिना पुलिस के फुटेज दिखाने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

जालसाज ने एटीएम से निकाले 10 हजार
पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें