फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक से नगदी मोबाइल लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के भावलपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक से बदमाश नगदी, मोबाइल लूट ले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



जनपद फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना अंतर्गत नगला मनती नदौरा गांव निवासी उदयवीर सिंह का बेटा शिवम (20) मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक से नथा नगला गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। भावलपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच कुछ लोगों ने उससे नगदी व मोबाइल लूटकर सड़क के किनारे खड्ड में फेंक दिया। पूरी रात वह बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। बुधवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर उस पर पड़ी। इन्होंने फोन कर परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंचे परिजन सौ शैय्या अस्पताल ले गए।

घायल युवक ने बताया कि बदमाश उससे मोबाइल व 42 सौ रुपये लूट ले गए। घटना की कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई थी। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर व चेहरे पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायल युवक से नगदी, मोबाइल लूट ले गए बदमाश
पिकअप की टक्कर से घायल हुआ था बाइक सवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें