अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। छात्र के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश अब तेज हो गई हैं। देर रात पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दंबिश दी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
कोतवाली क्षेत्र के बटेला गांव में लापता छात्र सुमित (14) पुत्र सुरेंद्र सिंह पाल का शव बुधवार को बाग में नाले के पास रक्तरंजित मिला था। मृतक की मां मिथलेश ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
देर रात पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
- पुरानी रंजिश में बटेला गांव में हुई थी छात्र की हत्या
28सीएचबीपी55- छात्र सुमित की फाइल फोटो।