फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में आठ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शहर के मोहल्ला शेखपुरा समेत दो अन्य मोहल्लों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। मीटर से वाईपास कर आठ लोग बिजली चोरी करते मिले। आठ लाख रुपये से अधिक बकाया बिल होने पर 21 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए।

सोमवार को अवर अभियंता दीपक कुमार ने लाइनमैन व रीडिंग टीम के साथ शहर के मोहल्ला शेखपुरा में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान मोहल्ले के राम करन पुत्र भीखम, फरीद कुरैशी पुत्र इदरीश, फरीद खां पुत्र कल्लन, छोटे मुन्ना पुत्र मदारी, प्रदीप कुमार पुत्र राम चंद्र पुत्र गिरिराज पुत्र गुलाब के अलावा ताजपुर नौकाश मोहल्ला निवासी हसन अहमद पुत्र अली अहमद व सुनील कुमार पुत्र नानक चंद्र को मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शहर में 105 कनेक्शन चेक कर आठ लाख रुपये से अधिक बकाया होने पर 21 लोगों के कनेक्शन काटे। बकायेदारों से चार लाख 35 हजार 622 रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्लों में चेकिंग देख लोगों ने टीम के पहुंचने से पहले मीटर से की गई बाईपास को हटा लिया। मोहल्लों के लोगों को चेतावनी दी गई कि वह पहले बकाया बिल को जमा करें इसके बाद कटा कनेक्शन जुड़वा कर बिजली का प्रयोग करें। यदि बिल जमा किए बगैर कनेक्शन जुड़ा मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सौरिखकस्बे में विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली के तहत अभियान चलाया गया। टीम ने आजादनगर, सकरावा रोड, तिर्वा रोड और मोहल्ला गढ़ी में चेकिंग की। इस दौरान बकाये में 23 लोगंो के कनेक्शन काट दिए। टीम के दौरान वीरेंद्र कुमार, विकास गौतम, रामपाल, साधु यादव, वेदराम, अतर सिंह मौजूद रहे।


बिजली चोरी में आठ के खिलाफ मुकदमा
मीटर से पहले बाईपास कर बिजली चोरी का आरोप
आठ लाख से अधिक बकाया पर 21 के कनेक्शन काटे
फोटो 24 केएनजेपी-01 शहर के मोहल्ला शेखपुरा में बिजली चेकिंग करते जेई दीपक कुमार व अन्य।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें